Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल के साथ रविवार को अमरीक सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। अमरीक सिंह भारतीय सेना की सेवा करते हुए शहीद हुए थे। आधिकारिक तौर पर जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मान ने कहा कि अमरीक सिंह उत्तर प्रदेश के झांसी में अपनी तैनाती के दौरान मातृभूमि की सेवा करते हुए शहीद हुए हैं। अमरीक सिंह सिंह झंडुके गांव के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि शहीद के बलिदान के सम्मान में उनके परिवार को वित्तीय सहायता दी जा रही है।
मातृभूमि के सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों के परिवारों की मदद करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मान ने कहा कि यह पंजाब सरकार का परम कर्तव्य है। केजरीवाल और मान ने शहीद के पिता गुरजंत सिंह को एक करोड़ रुपए का चेक सौंपा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने देश के लिए सैनिकों के बलिदान को मान्यता देने के लिए पंजाब सरकार की सराहना की।
केजरीवाल ने कहा कि मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सेवा के दौरान शहीद हुए सभी सैन्य कर्मियों के परिवारों को वित्तीय सहायता के रूप में एक करोड़ रुपए दे रही है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के ठीक विपरीत है। जो शहीद सैनिकों के परिवारों को अपमानित करती है। क्योंकि उन्हें वित्तीय सहायता या उचित सम्मान के लिए एक पैसा तक नहीं दिया जा रहा है। दोनों मुख्यमंत्री के यहां विकास क्रांति रैली में भी हिस्सा लेने की संभावना है।

More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications