पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा है कि फिर से 'रंगला पंजाब' बनाने जा रहा है। मंत्री जिम्पा ने पंजाब के संगरूर जिले के घराचोन गांव में एक नई जल आपूर्ति प्रोजेक्ट के उद्घाटन किया। इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार गावों के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए प्रतिबद्ध है।
संगरूर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य को एक बार फिर से 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। घराचोन गांव में नई जलापूर्ति योजना के तहत निर्माण कार्य की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि गावों का विकास सीएम मान सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जिन गांवों में भूजल पीने योग्य नहीं है, उन्हें नहरी जल परियोजनाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश भर में करोड़ों रुपये की परियोजनाएं जोरों पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं को ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से लागू किया जा रहा है ताकि जनता के पैसे से पंजाब के लोगों को अधिकतम सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
कैबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाबियों विशेषकर संगरूर निवासियों के दृढ़ समर्थन से बनी है और अब उनकी सरकार उनके सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संगरूर के साथ-साथ पूरे पंजाब की जनता उनकी सरकार को पूरा समर्थन देगी।
घराचोन गांव में नई पेयजल परियोजना की शुरुआत के मौके पर विधायक संगरूर नरिंदर कौर भारज ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों के साथ किए गए सभी वादे लगातार निभा रही है। उन्होंने कहा कि अन्य वादों को पूरा करने के अलावा 40 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों की भर्ती और 300 मुफ्त बिजली यूनिट इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications