Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पंजाब के सभी गांवों में 'नल जल मित्र योजना' शुरू करने की तैयारी हो रही है। जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से 'नल जल मित्र' के लिए एक व्यापक बहु-कौशल पाठ्यक्रम तैयार किया है। लाभार्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। सारे खर्चे सरकार उठाएगी।
जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने जानकारी देते हुए कहा कि पाठ्यक्रम का प्राथमिक लक्ष्य गांवों में स्थानीय निवासियों को कौशल-आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना है। जिससे उन्हें जल आपूर्ति योजनाओं को कुशलतापूर्वक प्रबंधित करने के लिए सशक्त बनाया जा सके।

ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। नल जल मित्र कार्यक्रम के माध्यम से पंजाब के लगभग 12 हजार गांवों में रोजगार के अवसर पैदा करना है। तकनीकी शिक्षा विभाग नलसाजी, विद्युत कार्य, पंप संचालन और अन्य में प्रशिक्षण प्रदान करेगा। सरकार इस कार्यक्रम को इसी साल मार्च तक लॉन्च करने की योजना बना रही है।
कम से कम एक व्यक्ति 'नल जल मित्र' प्रशिक्षण ले रहा हो
प्रशिक्षण पहल को सुविधाजनक बनाने के लिए गांवों में ग्राम पंचायतें अपनी जल आपूर्ति योजना को बनाए रखने के लिए एक स्थानीय व्यक्ति को नामांकित करेंगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत से अपेक्षा की जाती है कि कम से कम एक व्यक्ति 'नल जल मित्र' प्रशिक्षण ले रहा हो।
हर ग्रामीण घर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास चल रहे हैं
गौरतलब है कि जल जीवन मिशन के तहत हर ग्रामीण घर में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास चल रहे हैं। पंजाब के कई गांवों में ग्राम पंचायतें जल और स्वच्छता समितियों (जीपीडब्ल्यूएससी) के माध्यम से जल आपूर्ति योजनाओं का प्रबंधन करती हैं।
यह भी पढ़ें- OPINION: भगवंत मान सरकार की सौगात से किसानों में खुशी, फसल बेचने के लिए अब नहीं होगी परेशानी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
