Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मिशन पंजाब बहुत तेज गति से भाग रहा है। सीएम भगवंत मान के बाद अब कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने गुरुवार को अपने विभाग में 5 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपी हैं।
भगवंत मान सरकार की राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान करने की प्रतिबद्धता के बाद सामाजिक सुरक्षा व महिला बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अपने कार्यालय में 5 लोगों की नियुक्ति की है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने नवनियुक्त कर्मचारियों को बधाई दी और ईमानदारी से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह विभाग समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए काम करता है। इसलिए कर्मचारियों का कर्तव्य है कि वे सदैव सेवा भावना से अपने कर्तव्यों का पालन करें।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार पंजाबियों से किए गए वादे के मुताबिक रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रही है। जिससे युवाओं को अपने सपने पूरे करने के लिए विदेश न जाना पड़े।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सपने पर प्रकाश डालते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि हमारी राज्य सरकार पंजाब को "रंगला पंजाब" बनाने की दिशा में काम कर रही है। जिसके चलते पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान लगभग 40 हजार युवाओं को रोजगार प्रदान किया है।
यह भी पढ़ें- Punjab News: मंत्री बलजीत कौर ने दिव्यांगजनों के लिए की बैठक, बैकलॉग की प्रक्रिया को लेकर दिए ये निर्देश
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications