पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर राज्य के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने तलवाड़ा सतही जल परियोजना का दौरा किया। तलवाड़ा, हाजीपुर, भूंगा और दसुया ब्लॉक के 197 गांवों को स्वच्छ और पीने योग्य पानी प्रदान करने वाली इस परियोजना को अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बता दें इस परियोजना के जरिए शाह नहर बैराज से करीब 231 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जानी है। इस परियोजना के पूरा होने से कंडी क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या दूर हो जाएगी।
मंत्री जिंपा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 258.73 करोड़ रुपये है।जिम्पा ने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए और हिदायत दी कि काम उच्च मानक का होना चाहिए।
गौरतलब है कि पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य को 'रंगला पंजाब' बनाने की दिशा में समर्पित रूप से काम कर रही है। इस उद्देश्य से गांवों के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
मंत्री जिंपा ने कहा जिन गांवों में भूजल पीने योग्य नहीं है, उन्हें नहरी जल परियोजनाओं से जोड़ा जा रहा है।
परियोजना का दौरा करने के लिए पहुंचे मंत्री के साथ विधायक करमवीर सिंह घुम्मन, एसई विजय कुमार, कार्यकारी अभियंता अनुज शर्मा और विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
