Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई अहम फैसले लिए। उन्होंने बैठक के बाद वीडियो संदेश जारी कर लोगों को जानकारी दी। उन्होंने पंजाब के लोगों को बड़ी राहत दी है।
सीएम मान ने स्वास्थ पंजाब के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के बाद पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में अंदर ही दवा मिलेगी। अब कोई भी डॉक्टर बाहरी दवा नहीं लिख सकेंगे।

सभी जांचें भी होंगी निशुल्क
इसके अलावा सीएम भगवंत मान ने कहा कि सभी अस्पतालों में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। हमारा मुख्य लक्ष्य स्वस्थ पंजाब बनाना है। सीएम मान ने कहा कि हम पंजाब को स्वस्थ बनाने की दिशा में आगे बढ़ गए हैं। सरकारी अस्पताल में जितने भी लोग इलाज कराने आएंगे, उन्हें अब बाहर से दवाई खरीदने की जरूरत नहीं है।
अस्पताल में ही मिलेगी सारी दवाई
अब डॉक्टर जो भी दवाई लिखेंगे, वो सारी दवाई अब अस्पताल के अंदर ही मिलेगी। इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें बाहर से महंगी दवाई खरीदनी नहीं पड़ेगी। साथ ही सीएम मान ने कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर प्रदेश वासियों को 125 और मोहल्ला क्लिनिक की सौगात मिलने वाली है। आम आदमी इस मोहल्ला क्लिनिक में बेहतर और निशुल्क इलाज करा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब: पंजाब भर में 10.77 लाख राशन कार्ड होंगे बहाल, भगवंत मान कैबिनेट का बड़ा फैसला
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications