पंजाब सरकार जल्द ही एलडीएच-मलेरकोटला-संगरूर सड़क के पुनर्निर्माण शुरू कराएगी। शनिवार (17 फरवरी) को लोक निर्माण विभाग मंत्री हरभजन सिंह ने 105.11 करोड़ रुपये की लागत वाली एलडीएच-मलेरकोटला-संगरूर सड़क के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी डेहलों बाईपास समेत रोड की आधारशिला रखी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सिंह ने कहा कि एलडीएच-मलेरकोटला-संगरूर रोड के निर्माण से पंजाब में सड़क यातायात को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा।
एलडीएच-मलेरकोटला-संगरूर सड़क के निर्माण प्रोजेक्ट की कुल लागत 105.11 करोड़ रुपये है। लोक निर्माण विभाग मंत्री हरभजन सिंह के मुताबिक सड़क कुल विस्तार 48.79 किमी तक किया जाएगा। प्रोजेक्ट की कुल लागत में से 43.85 करोड़ रुपये लुधियाना में और 61.26 करोड़ रुपये मालेरकोटला के लिए खर्च किए जाएंगे। जिसमें से 25 किलोमीटर के इस हिस्से पर काम लुधियाना जिले के अंतर्गत होना है, जो कि अगले नौ महीने के भीतर पूरा किया जाना है।

सड़क के शिलान्यास के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि राज्य में सड़कों का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। मंत्री सिंह ने बताया कि सीएम भगवंत सिंह मान पंजाब पंजाब के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हर क्षेत्र में विकास कार्यों को प्रमुखता दी जा रही है।
मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि सड़कें बुनियादी ढांचे को मजबूती देने में अहम रोल अदा करती हैं। उन्होंने बताया कि एलडीएच-मलेरकोटला-संगरूर एक टोल प्लाजा को सरकार ने 4 सितंबर 2022 को बंद कर दिया था। रोड के पुनर्निर्माण के लिए जिम्मेदार कंपनी अगले पांच वर्षों तक सड़क का रखरखाव भी सुनिश्चित करेगी।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?



Click it and Unblock the Notifications