Punjab News: बागवानी के क्षेत्र में विकास के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच बागवानी मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने इजरायल के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
चेतन सिंह ने कहा कि कृषि प्रौद्योगिकियों के विकास के संबंध में इजराइली प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बागवानी के क्षेत्र में इजराइली टीम द्वारा पहले से ही कई परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। अब इजराइल नवीनतम तकनीक से बागवानी बढ़ाने में मदद करेंगे।
विकास के क्षेत्र में हुई विशिष्ट चर्चा
कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेश पर राज्य में कृषि प्रौद्योगिकियों को और विकसित करने के लिए आपसी सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए इजराइल के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान विकास के क्षेत्र में विशिष्ट चर्चा हुई।