पंजाब सरकार के पशुपालन विभाग की निर्देश पर गांठदार त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) के निवारण के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। सीएम मान सरकार में पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत खुद्दियन ने कहा है कि इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
लंपी स्किन रोग एक संक्रामक रोग है जो मवेशियों के बीच मच्छरों, मक्खियों, जूं और ततैया के सीधे संपर्क के माध्यम से फैलता है, साथ ही दूषित भोजन और पानी के माध्यम से भी फैलता है। यह मवेशियों से मनुष्यों में नहीं फैलता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, दूध उत्पादन में कमी, त्वचा की गांठें, भूख न लगना, नाक से पानी निकलना और आंखों से पानी आना आदि शामिल हैं। पंजाब सरकार हर वर्ष इसके निवारण के लिए अभियान चलाती है।

इस वर्ष Lumpy Skin Disease के निवारण के लिए तैयारियां पूरी होने पर पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत खुद्दियन ने एक बयान जारी किया। जिसमें उन्होंने बताया कि सीएम भगवंत मान के निर्देश पर 25 फरवरी से गांठदार त्वचा रोग (एलएसडी) के खिलाफ निवारक उपाय के रूप में मवेशियों के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।
मंत्री खु्द्दियन ने बताया, "पंजाब सरकार ने तेलंगाना राज्य पशु चिकित्सा जैविक एवं अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद से 78.75 लाख की लागत से बकरी पॉक्स वैक्सीन की 25 लाख खुराकें खरीदीं, जिन्हें पंजाब राज्य पशु चिकित्सा वैक्सीन संस्थान, लुधियाना द्वारा सभी जिलों में वितरित किया गया। पशुपालन विभाग के उप निदेशकों के कार्यालयों में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के अलावा, पंजाब पशुपालन विभाग ने राज्य स्तर पर भी एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। विभाग ने पशुपालकों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 0172-2217084 भी जारी किया है।"


Click it and Unblock the Notifications