पंजाब सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनके स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था की दिशा में कई बड़े कदम उठाए हैं। सीएम मान सरकार ने बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण स्कीम की तहत बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। स्कीम के तहत 26 हजार से अधिक बेटियों को इस साल सरकार लाभ देने जा रही है।
भगवंत मान सरकार बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना के तहत इस साल 53.75 करोड़ रुपए राशि जारी करेगी। मूल रूप से पंजाब में निवास करने वाले भारतीय परिवारों के लिए ये स्कीम बेहद अहम मानी जा रही है। दरअसल, मान सरकार की इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के साथ बेटियों को बेहतर शिक्षा देना है। इसके लिए निम्न आय वर्ग के परिवारों की बेटियों को समय-समय पर वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।

क्या है नानकी बेटी कल्याण योजना?
बेबी नाम की लाडली बेटी कल्याण योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई के लिए 18 वर्ष की आयु तक सरकार द्वारा 61,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। यह सहायता राशि कन्या के परिवार को अलग-अलग समय पर अलग-अलग दी जाती है। ताकि बेटी का पालन पोषण करने में माता- पिता को कोई अतिरिक्त बोझ न पड़े।
अनाथ बेटियों को भी स्कीम का मिलेगा लाभ
मान सरकार की इस स्कीम के तहत अनाथ बेटियों को शामिल किया गया है। योजना के तहत लाभार्थी बेटियों की 18 वर्ष की आयु पूरी होने बाद 20,000 रुपए की धनराशि को एलआईसी के साथ जमा किया जाएगा। जिससे उन्हें भविष्य में उच्च शिक्षा समेत अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए धन की कमी पूरी की जा सके।
योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। स्कीम के तहत उन्हीं बेटियों को लाभ मिलेगी, जिनका जन्म 1 जनवरी 2011 के बाद हुआ है। दूसरी शर्त ये है उनके अभिभावक मूल रूप से पंजाब के निवासी हों। इके अलावा अनाथालय तथा बाल गृह में बालिका भी इस योजना के लिए पात्र होगी। वही परिवार इस योजना के लिए आवेदन कर सकते जिनकी वार्षिक आय 30,000 रुपए से कम है और आय का प्रमाण खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पंजाब द्वारा उन्हें नीला कार्ड जारी किया गया है।
आटा दाल स्कीम के अंतर्गत आने वाली परिवार की बेटियां योजना के लिए पात्र होगी। इसके अलावा बेटी के अभिभावक यानी माता पिता का बैंक खाता होना आवश्यक है। अगर किसी कारण से बालिका स्कूल छोड़ देती है तो ऐसी स्थिति में लाभार्थी को स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
