पंजाब सरकार आज प्रदेश का बजट पेश करने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में वित्त मंत्री हरपाल चीमा आज आम आदमी पार्टी सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगे। जिस तरह से प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है, वह सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती है। प्रदेश पर इस समय 3.50 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। ऐसे में हर किसी की नजर आज पेश होने वाले बजट पर है।
इससे पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने प्रदेश का बजट पेश किया जिसमे महिलाओं के लिए एक हजार रुपए की सम्मान राशि का ऐलान किया गया। 19 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने प्रदेश सरकार ने 1000 रुपए की सम्मान राशि देने का फैसला लिया है। दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद पंजाब सरकार से भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने एक करोड़ महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए भत्ता देने का वादा किया था। ऐसे में आज के बजट पर हर किसी की नजर वित्त मंत्री पर होगी।

पंजाब में महिलाओं को सम्मान राशि का ऐलान करना आसान नहीं होगा। प्रदेश सरकार पहले से ही बिजली पर 22000 करोड़ रुपए की सब्सिडी दे रही है। प्रदेश में तकरीबन एक करोड़ महिला मतदाता हैं। जिसमे से लगभग 50 लाख महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में सरकार को इन महिलाओं को सम्मान राशि देने के लिए हर महीने 500 करोड़ रुपए की आवश्यकता होगी। माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार इस बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल पर मुख्य रूप से ध्यान देने जा रही है। इसके साथ ही किसानों के लिए भी कोई बड़ा ऐलान हो सकता है।
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश सरकार सिंचाई को लेकर और बीज को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य और खेल के बजट में बढ़ोतरी हो सकती है। स्कूल ऑफ एमिनेंस प्रोजेक्ट के लिए भी सरकार बजट में बड़ा ऐलान कर सकती है। अभी तक प्रदेश में 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले जा चुके हैं। सरकार की योजना हर जिले में स्कूल ऑफ एमिनेंस खोलने की है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
