पंजाब सरकार ने 14 वर्ष से ऊपर के छात्रों के लिए बाल घर में कंप्यूटर शिक्षा देने का फैसला लिया है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर ने ऐलान किया कि 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा दी जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा पंजाब के बाल घरों में पहली बार पंजाब सरकार ने कंप्यूटर शिक्षा देने का फैसला लिया है।
बलजीत कौर ने बताया कि कंप्यूटर की शिक्षा उन बच्चों को दी जाएगी जिनकी आयु 14 वर्ष से अधिक है और वो बाल घर में हैं। छोटे बच्चों के लिए कंप्यूटर लैब को यहां स्थापित किया जाएगा। पंजाब सरकार ने यह शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि उन्हें भविष्य में समान अवसर प्राप्त हों। बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार बाल घर का संचालन कर रही है, यहां बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा किया जाता है। बच्चों की अच्छी देखभाल की जाती है, उन्हें अच्छे कपड़े, शिक्षा, मेडिकल सुविधा, फ्री में रहने की सुविधा मुहैया कराई जाती है।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा संचालित 7 बाल गृहों में 280 बच्चे और गैर सरकारी संगठनों द्वारा संचालित 32 बाल गृहों में 1358 बच्चे रहते हैं। ये घर बच्चों को पूरी देखभाल, आश्रय और सुरक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन बाल देखभाल घरों में सभी बच्चे स्कूलों में नामांकित हैं और औपचारिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि चिकित्सा अधिकारी इन बच्चों की मासिक चिकित्सा जांच और अनिवार्य टीकाकरण करते हैं। बच्चों को उनके समग्र विकास के लिए सैर, पिकनिक, सिनेमा और अन्य मनोरंजक गतिविधियों पर ले जाया जाता है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications