पंजाब सरकार प्रदेश में खेल के स्तर में सुधार के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। प्रदेश में भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने नई खेली नीति की शुरुआत की है। इस खेल नीति के तहत प्रदेश में 1000 खेल नर्सरियों की स्थापना की जाएगी। पहले चरण में 260 खेल नर्सरियों की स्थापना की जाएगी।
खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर बनी नई खेल नीति के तहत आवश्यक पर्यवेक्षकों और कोचों की भर्ती की जाएगी और हर 4-5 किलोमीटर के दायरे में एक खेल नर्सरी बनाई जा रही है।

इन नर्सरियों में खेल सुपरवाईजर और प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए 10 मार्च तक आवेदन मांगे गए हैं। खेल मंत्री ने पहले पड़ाव में 205 नर्सलियों का प्रस्ताव रखा था, जिसके लिए भर्ती का विज्ञापन भी जारी किया गया। कई खिलाड़ियों और अन्य पक्षों से संपर्क करके खेल नर्सरियों को खोलने की मांग की गई।
खेल मंत्री ने कहा कि लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए खेल विभाग ने पहले पड़ा में 2024-25 में 260 खेल नर्सरियों को खोलने का फैसला लिया है। इसके लिए संबंधित विज्ञापन को विभाग की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। 260 खेल नर्सरियों में 260 प्रशिक्षक और 26 सुपरवाइजरों को भर्ती किया जाएगा।
खेल नर्सरियों के लिए 58 एथलेटिक्स, 22 हॉकी, 22 वॉलीबॉल, 20 कुश्ती, 20 बैडमिंटन, फुटबॉल, मुक्केबाजी, बॉस्केटबाल के लिए 15-15, कबड्डी के लिए 12, तीरंदाजी और तैराकी के लिए 10-10, वेटलिफ्टिंग और जूडो के लिए 5-5, जिम्नास्टिक, रोइंग और साइकिलिंग के लिए 4-4, हैंडबॉल, वुशू और क्रिकेट के लिए 3-3, खो-खो, तलवारबाजी, टेनिस, टेबल टेनिस के लिए 2-2 और नेटबॉल व किक बॉक्सिंग के लिए 1-1 प्रशिक्षक की भर्ती की जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications