पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार आम जनों के लिए कई तरह की योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी के तहत प्रदेश में घर घर मुफ्त राशन योजना का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश के खाद्य मंत्री लाल चंद कटारुचक ने अनज भवन में अधिकारियों संग अहम बैठक की। बैठक में लालचंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार की पहचान पारदर्शिता है। प्रदेश सरकार की इस पहचान की झलक हाल ही में शुरू की गई घर-घर राशन योजना में साफ तौर पर झलक रही है।
इस स्कीम के तहत लोगों को घर में पैक किया हुआ गेंहूं का आटा, उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट 2013 के तहत लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। मॉडल फेयर प्राइस शॉप के जरिए लोगों के घर तक उन्हें मुफ्त अनाज मिल रहा है। इस पूरी योजना में हर चरण में पारदर्शिता बरती जारही है। इस पूरी योजना में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान मंत्री लाल चंद कटारुचक को इस बात की भी जानकारी दी गई कि कुल 627 मॉडल फेयर शॉप प्रदेश में संचालित हैं, जो लाभार्थी परिवारों को मुफ्त अनाज मुहैया करा रही हैं। प्रदेश में इन दुकानों से कुल 6,26 लाख परिवार लिंक्ड हैं। लोगों को गेंहूं के वितरण की रफ्तार तेज करने के लिए 2000 और ई-पीओएस मशीन विभाग द्वारा खरीदी जा रही हैं। सरकार के इस कदम से लोगों को बिना किसी अनियमितता के समय पर अनाज दिया जाएा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
