पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार प्रदेश के हर वर्ग के लिए अहम कदम उठा रही है। इसी दिशा में प्रदेश सरकार 1.66 करोड़ रुपए की धनराशि का लोन वितरित करने जा रही है। यह लोन अनुसूचित जाति भूमि और वित्त निगम अनुसूचित जाति के 82 लाभार्थियों को देगा।
लोन वितरण का कार्यक्रम 12 मार्च को मोहाली में होगा। इसके साथ ही बैकफिंको 32.45 लाख रुपए का ऋण पिछड़ा वर्ग के 17 लाभार्थियों को वितरित करेगा। प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस लोन वितरण की घोषणा की है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बीसी कॉर्पोरेशन जरूरतमंद लोगों को ऋण प्रदान करके अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है। पंजाब सरकार द्वारा दिए जाने वाला यह ऋण बहुत ही कम ब्याज दरों पर दिया जाएगा।
साथ ही कौर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ऋण प्रदान करके अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रही है। जिसका लाभ समाज के इस वर्ग को मिल रहा है।
बलजीत कौर ने कहा कि इन ऋणों का प्राथमिक लक्ष्य हाशिए पर रहने वाले समुदायों को सशक्त बनाना है। ताकि उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने की मदद मिल सके और इस तरह उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके।
बलजीत कौर ने कहा कि ये लोन लाभार्थियों को उनकी आकांक्षाओं को साकार करने, रोजगार के अवसर पैदा करने और उनकी आजीविका सुरक्षित करने में मदद करेगा। कैबिनेट मंत्री ने अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार के संकल्प को दोहराय।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
