पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार लोगों को घर पर मुफ्त आटा या अनाज मुहैया कराने जा रही है। भगवंत मान सरकार की इस लोकप्रिय स्कीम की शुरुआत 26 जनवरी से हो सकती है। इस योजना के लाभार्थियों के लिए यह काफी अच्छी खबर है।
इस योजना के तहत जो भी इसके पात्र लाभार्थी हैं उन्हें उनके घर पर मुफ्त में पैकेज्ड आटा उपलब्ध कराया जाएगा। प्रदेश की मान सरकार इस योजना को लागू करने के लिए काफी समय से तैयारी कर रही है।

सूत्रों की मानें तो इस योजना को लागू करने के लिए पंजाब की को-ऑपरेटिव सप्लाई एवं मार्केटिंग फेडरेशन को जिम्मा दिया गया है। फेडरेशन के अनुसार पहले चरण की तैयारी पूरी हो गई है। पहले चरण में 3-6 लाख लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में तकरीबन 3000 क्लस्टर हैं, जहां पर किफायती अनाज की दुकान नहीं है, लिहाजा पहले चरण में इन क्षेत्र के लाभार्थियों को कवर किया जाएगा। यह 3000 इलाके पूरे पंजाब में फैले हैं। यहां पर योजना के तहत हर लाभार्थी को 5 किलोग्राम गेहूं का आटा मुफ्त में दिया जाएगा। या फिर लाभार्थी इतनी ही मात्रा में गेहू भी ले सकते हैं।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गेहूं के आटे की कितनी आवश्यकता है क्योंकि सरकार को इस बात की जानकारी नहीं है कि कितने लोगों ने इस योजना का लाभ लेने के लिए खुद को रजिस्टर कराया है। सूत्र का कहना है कि इसकी पहचान के लिए अभी कोई प्रक्रिया नहीं है। ऐसे में जब वितरण शुरू होगा तभी इसकी जानकारी मिल पाएगी। हमे अभी भी यह नहीं पता है कि आखिर कितने लाभार्थियो ने इसके लिए आवेदन किया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
