दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रितों को हो रही दिक्कत को देखते हुए पंजाब सरकार ने 2 सरकारी वाल्वो बस के संचालन का फैसला लिया है। ट्रांसपोर्ट विभाग इन दोनों बसों का संचालन शुरू कर दिया है। पंजाब रोडवेज डिपो 1 के जीएम मनिंदर सिंह ने बताया कि दोपहर 1 बजे से रात 8.30 बजे इन दोनों वोल्वो बसों की सेवा लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
यात्री इन बसों की ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। दरअसल किसान आंदोलन के चलते पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर दिल्ली जाने के रास्ते बंद हैं, जिसकी वजह से दिल्ली जाने वाली सरकारी बसों का परिचालन विभाग ने बंद कर दिया था। लेकिन प्राइवेट बसों का परिचालन यहां लगातार हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने भी सरकारी बसों का आवागमन शुरू करने का फैसला लिया है।

मनिंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल बसों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। 20 से कम यात्रियों के साथ भी बसों को रवाना किया गया है। हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में लोगों की मांग बढ़ेगी। पंजाब में एनआरआई की संख्या काफी अधिक है, यही वजह है कि लोगों का रिस्पांस बढ़ेगा।
अधिकारियों का कहना है कि दोआबा को एनआरआई बेल्ट कहा जाता है, जिसकी वजह से यहां से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक है। लोगों की डिमांड को देखते हुए विभाग की ओर से बसों के परिचालन का फैसला लिया गया है। हाईवे का रास्ता बंद है जिसकी वजह से दूसरे रूटों से बसों को दिल्ली भेजा जा रहा है। जल्द ही परिस्थितियां सामान्य होने पर सामान्य बसों का भी संचालन शुरू किया जाएगा।
इन रूट पर जो प्राइवेट बसें चल रही हैं वो सरकारी बस की तुलना में दो गुना किराया वसूल रही है। यही वजह है कि सरकारी बसों के संचालन की मांग उठ रही थी। बसों के संचालन से लोगों में खुसी है, लोगों का कहना है कि बस का किराया वाजिब है और एयरपोर्ट जाना भी आसान हो गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
