पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेशवासियों को सस्ती बिजली मुहैया कराने के लिए अहम कदम उठा रही है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हाल ही में सरकार ने 1080 करोड़ रुपए की लागत से गोइंदवाल जीवीके थर्मल प्लांट को खरीदा है। प्रदेश सरकार यहां पर इस वर्ष से बिजली उत्पादन का काम शुरू करने जा रही है।
प्रदेश सरकार की ओर से इस प्लांट का नाम श्री गुरू रामदास थर्मल प्लांट लिमिटेड दिया गया है। यहां पर 540 मेगावाट बिजली उत्पदान की क्षमता है। इस प्लांट में बिजली उत्पादन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लए पीएसपीसीएल की ओर से सात एक्सपर्ट की एक कमेटी का गठन किया गया है।

गौर करने वाली बात है कि जीवीके ग्रुप इस प्लांट को इसकी आधी क्षमता पर ही चलाता था। जिसके बाद कंपनी की ओर से इसे दिवालिया घोषित कर दिया गया और बकाया देनदारी के लिए इसे नीलाम करने का फैसला लिया गया। जिसे बाद में पंजाब सरकार ने खरीद लिया।
इस थर्मल प्लांट की अहम बात यह है कि यहां से पावरकॉम को 7.08 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बेची जाती थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया है कि प्लांट सरकार के अधीन काम करते हुए पावरकॉम को 4.58 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली मुहैया कराएगा। सरकार की ओर जल्द से जल्द यहां बिजली उत्पादन शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।
इस प्लांट को खरीदने के बाद प्रदेश सरकार ने इसे पावरकॉम को सौंप दिया था। लंबे समय तक इसका रखरखाव और मरम्मत का काम ठप था। लेकिन यहां अब फिर से मरम्मत का काम पूरा करके बिजली का उत्पादन शुरू किया जाएगा। मरम्मत कार्य के आंकलन की तैयारी की जा रही है।
एक्सपर्ट कमेटी इसका आंकलन करके जल्द ही अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके बाद मरम्मत का कार्य पूरा करके बिजली उत्पादन शुरू किया जाएगा। आंकलने के लिए सरकार की ओर से 7 सदस्यों की जिस कमेटी का गठन किया गया है उसकी अध्यक्षता लहरा मोहब्बत थर्मल प्लांट के मुख्य इंजीनियर एमआर बंसल हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
