पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड 540 मेगावाट के जीवीके थर्मल प्लांट का जल्द ही अधिग्रहण करने जा रहा है। इस प्लांट को पंजाब सरकार ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को बेहतर करने के लिए खरीदा है। इसे जनवरी माह में पीएसपीसीएल को सौंप दिया जाएगा। इसको लेकर सभी कानूनी प्रक्रियाएं और औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। एनसीएलटी के आदेश के दो महीने बाद इस प्लांट को पीएसपीसीएल को सौंपना है।
प्रदेश की इलेक्ट्रिसिटी रेग्युलेटरी कमीशन ने अपने आदेश में कहा है कि इस जीवीके पावर प्लांट का अधिग्रहण 1080 करोड़ रुपए में होगा, इससे प्रदेश में उपभोक्ताओं को सस्ती और भरोसेमंद ऊर्जा मिलेगी। एनसीएलटी हैदराबाद पीठ ने 22 दिसंबर 2022 को जीवीके धर्मल प्लांट को पीएसपीसीएल को बेचने की मंजूरी दी थी।

इसके बाद सीसीआई ने इसके अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंगलवार को मंजूरी दे दी। इस प्लांट का मूल्यांकन 1955.42 करोड़ रुपए हुआ था, जबकि इसका औसत परिसमापन मूल्य 1347 करोड़ रुपए है। इस प्लांट के आने प्रति यूनिट की लागत 3.40 रुपए होगी जोकि पहले 3.98 रुपए प्रति यूनिट थी।
अब पीएसपीसीएल बेहतर गुणवत्ता का कोयला इस्तेमाल करेगा, जिसकी कीमत भी कम होगी क्योंकि उसके पास अपना पछरावा खदान है, जिसके बाद बिजली की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिलेगी। अतिरिक्त खर्च कम होने के बाद प्लांट प्लांट की पीएलएप 80 फीसदी तक बढ़ जाएगी जोकि मौजूदा समय पर 40-50 फीसदी ही है।


Click it and Unblock the Notifications