पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने विधानसभा में अपना तीसरा बजट पेश किया। बजट को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को रंगला बनाने की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाने वाला बजट बताया है। मुख्यमंत्री ने बजट के बाद वित्त मंत्री के साथ तस्वीरों को साझा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है।
मुख्यमंत्री ने पोस्ट शेयर करके लिखा, पंजाब को रंगला बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाने वाला बजट। आम जनता के पक्ष में ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री हरपाल चीमा जी को बधाई। यह बजट पंजाब के स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और कृषि को मुख्य केंद्र में रखकर पेश किया गया है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पंजाब की आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

बता दें कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज प्रदेश का बजट पेश किया। पहली बार प्रदेश का बजट दो लाख करोड़ के पार पहुंचा है। वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,04,918 का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने इस दौरान कहा कि पिछले दो वर्षों में हमने 40 हजार नौकरियों दी हैं। कृषि के लिए बजट में 13784 करोड़ रुपए के बजट का आवंटन किया गया है। जबकि स्कूली शिक्षा के लिए 16967 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। साथ ही इस बार सरकार ने कोई भी नया टैक्स नहीं लगाया है। अगले वित्त वर्ष में 103936 लाख करोड़ रुपए के राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने 4 जिलों में एनआरआई की बैठक का आयोजन किया जोकि अगले वर्षों में भी जारी रहेगी। शहीदों के परिवार के लिए दी जाने वाली सहायता को बढ़ा दिया गया है। इसे एक करोड़ रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा मालवा कनाल परियोजना का प्रस्ताव रखा गिया है। इसका लंबे समय से बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर, मुक्तसर जिलों को इंतजार था।


Click it and Unblock the Notifications