पंजाब सरकार ने पेश किया 204918 करोड़ रुपए का बजट, इन सेक्टर पर रहा खास ध्यान

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज प्रदेश का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 204918 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री ने लगातार तीसरी बार प्रदेश का बजट पेश किया है। इस बार के बजट का आउटले पिछले बजट की तुलना में 2.93 फीसदी ज्यादा है। पिछली बार प्रदेश सरकार ने 199076 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था।

वित्त वर्ष 2025 में कुल राजस्व की प्राप्तियों की बात करें तो इसके 103936 लाख करोड़ रुपए का अनुमान है। जिसमे से राजस्व कर 58900 करोड़ रुपए होने की संभावना है। राज्य के गैर-ओटीआर की बात करें तो इसका आंकलन 11246 करोड़ रुपए का आंका गया है। केंद्रीय करों की बात करें तो यह 22041 करोड़ और केंद्र के अनुदान सहायता से यह 11748 करोड़ रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।

punjab

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राजस्व व्यय 127134 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2015 के अंत में बकाया ऋण की बात करें तो यह 374091 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। जोकि 2023-24 में 343626 करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है।

प्रदेश सरकार ने पंजाब में खेल नर्सरी के लिए प्रारंभिक तौर पर 50 करोड़ रुपए के व्यय की घोषणा की है। सरकार की ओर से सभी जिलों में 6 से 17 वर्ष की आयु के तकरीबन 60 हजार खिलाड़ियों के लिए 1000 खेल नर्सरियों की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है। पहले चरण में कोचिंग सुविधा और खिलाड़ियों को खेल उपकरणों की उपलब्धता के साथ खेल नर्सरी को खोला जाएघा। इसके लिए 50 करोड़ रुपए के शुरुआती खर्च का प्रस्ताव रखा गया है।

वहीं प्रदेश में रोजगार क्षमता में सुधार के लिए सरकार ने प्रशिक्षण और कौशल नविकास के लिए योजनाओं को लागू करने के लिए 179 करोड़ रुपए के खर्च का प्रस्ताव रखा है।

इसके साथ ही सी-पीवाईटीई प्रशिक्षण केंद्रों को मजबूत करने के लिए पंजाब हुनर विकास योजना की शुरुआत की जाएगी, जिसके लिए 46 करोड़ रुपए का परिव्यय तय किया गया है। इसके तरहत पंजबा के युवाओं के प्रशिक्षण और रोजगार केंद्र खोले जाएंगे।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+