पंजाब सरकार ने लगाया ये विशेष कैंप, सीएम मान ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को एक अहम सूचना जारी की है। उन्होंने बताया आज इंतकाल के मामलों को निपटाने के लिए आज दूसरा विशेष कैंप लगाया जा रहा है। इस बारे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके जानकारी सांझा की है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पंजाबी भाषा में लिखा
आज 15 जनवरी को पंजाब की सभी तहसीलों और उप-तहसीलों में इंतकाल के लंबित मामलों को निपटाने के लिए फिर से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोगों की कठिनाइयों को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
गौरतलब हैा कि 6 जनवरी को आयोजित विशेष शिविरों में 31,000 से अधिक जमीनों के इंतकाल हुए थे।


Click it and Unblock the Notifications