पंजाब सरकार ने लोगों को सामान खरीदने के वक्त बिल लेने को प्रोत्साहित करने के लिए स्कीम की शुरुआत की है। इसके लिए पंजाब सरकार सामान का बिल दिखाओ, ईनाम पाओ योजना लेकर आई है।
इसके लिए पंजाब सरकार ने मेरा बिल जीएसटी ऐप को लॉन्च किया है। बिल लाओ, ईनाम पाओ स्कीम के तहत महीने की 7 तारीख को पंजाब सरकार लकी ड्रॉ निकालती है, जिसमे जीतने वाले लोगों को 10 हजार रुपए तक का ईनाम मिलता है।

पंजाब सरकार का इस योजना के पीछे मुख्य मकसद जीएसटी के कलेक्शन को बढ़ाना है। दरअसल कई बार ऐसा होता है कि लोग सामान खरीदने के बाद उसका बिल नहीं लेते हैं, जिसकी वजह से सरकार को काफी नुकसान होता है, जिसको ध्यान में रखते हुए इस स्कीम की शुरुआत की गई है।
इस स्कीम के तहत अगर कम से कम 200 रुपए का सामान खरीदते हैं इसका बिल आप ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद हर महीने की 7 तारीख को लकी ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमे से 290 लकी ड्रॉ के विजेताओं को ईनाम मिलेगा। ईनाम की अधिकतम राशि 10,000 रुपए है।
इस स्कीम के तहत जो भी विजेता हैं उन्हें वो अपना नाम टैक्सेशन विभाग की वेबसाइट और ऐप दोनों पर देख सकते हैं। सबसे मजेदार बात यह है कि आपने जितने पैसे की खरीद की है उसका पांच गुना पैसा आपको ईनाम के रूप में इस लकी ड्रॉ में मिल सकता है।
ऐसे में अगर आप पंजाब के रहने वाले हैं तो फिर बिना देर किए आप अपने बिल को ऐप और वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। इसके लिए आप गूगल स्टोर से मेरा बिल ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
