मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य में हरित ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रहे है। इसी क्रम में पंजाब में हरित ऊर्जा उत्पादन को और बढ़ाने के लिए, लगभग 79 टन प्रति दिन (टीपीडी) सीबीजी की कुल क्षमता की सात कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) परियोजनाएं इस साल के अंत तक शुरू कर दी जाएंगी।

परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित एक अहम बैठक पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने सरकार के इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी।
अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार की इन सात परियोजनाओं में सालाना 2.72 लाख टन से अधिक धान की पराली की खपत होगी। इसके अलावा, 85 टीपीडी सीबीजी से अधिक की कुल क्षमता की चार सीबीजी परियोजनाएं पहले ही चालू की जा चुकी हैं, जिसके लिए लगभग 1.70 लाख टन धान का भूसा एकत्र किया गया था। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं राज्य में पराली जलाने की समस्या को हल करने में काफी मदद करेंगी, इसके अलावा, पंजाब को हरित और स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाने के राज्य सरकार के प्रयासों को भी बढ़ावा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications