पंजाब सरकार जल्द ही ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की चाहत रखने वालों की राह को आसान बनाने जा रही है। जो लोग हैवी ड्राईविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं सरकार उनके लिए ट्रेनिंग सेंटर खोलने जा रही है। इस ट्रेनिंग सेंटर को मालवा स्थित अमरगढ़ के गांव तोलागांव और दोआबे के कपूरथला के करीब खोला जाएगा।
प्रदेश सरकार इन दोनों ही जगह पर हैवी ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रेंनिंग सेंटर खोलने जा रही है। यहां लोग आसानी से हैवी ड्राइविंग की ट्रेनिंग ले सकते हैं और बिना की दिक्कत के अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। सरकार की इस मुहिम के बाद लोगों को हैवी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और आसानी से लोग हैवी वाहनों को चलाना सीख सकेंगे।

विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री ने इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि इससे पहले पंजाब में हैवी ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रेनिंग सेंटर सिर्फ मालोट के गांव माहूवाणा में था। अब आने वाले दिनों में इसे अमरगढ़ के गांव तोलावाल और कपूरथला के करीब खोला जाएगा। इससे लोगों की परेशानी काफी कम हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इससे पहले सिर्फ एक ही हैवी ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर था। यह ड्राइविंग सेंटर राजस्थान सीमा के करीब था। जिसकी वजह से दूर से आने वाले लोगों को काफी मुश्किलें होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने नए ट्रेनिंग सेंटर खोलने का फैसला लिया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी और आसानी से वह ड्राइविंग सीख सकते हैं। ट्रेनिंग सेंटर के खुल जाने से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार हासिल होगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
