पंजाब सरकार ने कॉलेज लेक्चरर की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने इन लेक्चरर की ऊपरी आयु सीमा को 37 वर्ष से बढ़ाकर 45 वर्ष कर दिया है।
सरकार के फैसले की जानकारी देते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में कैबिनेट ने कॉलेज लेक्चररों की भर्ती के लिए अंशकालिक, अतिथि संकाय और अनुबंध लेक्चररों की ऊपरी आयु सीमा 37 से बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसे अब बढ़ाकर 45 वर्ष कर दिया गया है।

पंजाब सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना बजट 5 मार्च को पेश करेगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक बजट सत्र 1 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण और उसके बाद श्रद्धांजलि के साथ शुरू होगा। 5 मार्च को वर्ष 2024-25 के लिए बजट अनुमान सदन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और 15 मार्च को सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications