पंजाब सरकार ने भूमि और जल संरक्षण विभाग की 54वीं वर्षगांठ के मौके पर मोगा में सीवेज उपचारित जल सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखी है। पंजाब सरकार में जल संरक्षण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने इसकी आधारशिला रखी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भूजल में सुधार और कृषि की लागत को घटाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इस वित्त वर्ष के अंत तक 20 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्रफल को सीवेज उपचारित जल को सिंचाई के साथ जोड़ा जाएगा।

चेतन सिंह कहा कि मौजूदा समय में सिंचाई के लिए 320 एमएलडी ट्रीटेड पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। मौजूदा वित्त वर्ष में इसे दोगुना करके 600 एमएलडी किया जएगा।
इस परियोजना के तहत प्रदेश के सबसे बड़े उपचारित जल सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखी गई है। इसकी कुल लागत 12.87 करोड़ रुपए है, इससे 1100 किसान परिवारों को लाभ होगा और उन्हें 1020 हेक्टयर क्षेत्र में कृषि सिंचाई का लाभ मिलेगा।
पानी की कमी को देखते हुए सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है। पानी वाली फसलों और स्मार्ट सिंचाई तकनीक को अपनाने की जरूरत है। ताकि हम आने वाली पीढ़ियों को पानी के संकट से बचा सके।
पंजाब सरकार की ओर से इस परियोजना की जानकारी देते हुए कहा गया है कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मोगा परियोजना की मदद से 27 एमएलडी पानी हर रोज ट्रीट होगा। 20 हजार हेक्टेयर कृषि जमीन की सिंचाई इसके जरिए हो सकेगी। साथ ही 2500 एकड़ जमीन पर 1100 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। चेतन सिंह ने कहा कि हम लगातार सिंचाई के वैकल्पिक साधनों को लेकर काम कर रहे हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications