Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार बच्चों के स्वास्थय, सेहतमंद पंजाब और खुशाहाली पर विशेष ध्यान दे रही है। मान सरकार ने पंजाब को सेहतमंद और खुशहाल बाने के लिए 158 आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों को अपग्रेड किया है। इस बात की जानकारी खुद पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने दी।
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली 'आयुर्वेद' को पुनर्जीवित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 158 आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों को अपग्रेड किया है।

दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सोमवार को आयुर्वेद विभाग पंजाब के डायरैक्टर डॉ. रवि डूमरा के साथ महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में आयोजित आयुष स्वास्थ्य एवं तंदरुस्ती केंद्र पहुंचे थे। यहां उन्होंने 5 दिवसीय प्रशिक्षण प्रोग्राम का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि आयुर्वेद का मुख्य मंतव्य बीमारी की रोकथाम और स्वास्थ्य की देखभाल पर होता है, जबकि, इस प्रणाली में प्राकृतिक तत्वों का प्रयोग करके बीमारी का इलाज भी किया जाता है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री ने इस अच्छी पुरातन भारतीय चिकित्सा प्रणाली को पुनर्जिवित करने में राज्य की मदद करने का आह्वान किया।
साथ ही, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि आपका सहयोग मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी के पंजाब के लोगों को सेहतमंद बनाने के सपने को साकार करने में मदद कर सकता है। उन्होंने लोगों को स्व-इच्छा से अपने घरों के नजदीक योगा सैशन करवाने और लोगों को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने के लिए भी कहा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने 158 आयुष स्वास्थ्य एवं तंदरुस्ती केन्द्रों को अपग्रेड किया है और इन सभी केन्द्रों में हर्बल गार्डन स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे लोग हल्की-फुल्की बीमारियों से निजात पाने के लिए एलोपैथी दवाओं पर निर्भर होने की बजाए जड़ी-बूटियों वाली प्राकृतिक दवाओं का इस्तेमाल कर ठीक हो सकें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
