पंजाब सरकार एक के बाद एक आम लोगों को राहत देने के लिए बड़े फैसले ले रही है। पहले सरकार की ओर से सस्ती बिजली मुहैया कराने का काम किया गया, फिर बकाया बिजली के बिल का भुगतान करने के लिए ओटीएस स्कीम की शुरुआत की गई और अब प्रदेश सरकार ने सीवरेज के बकाया बिल जमा करने पर बड़ी राहत दी है।
प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि जिन लोगों का सीवरेज बिल बकाया है और उनके बिल पर ब्याज है सरकार उसपर लगने वाला जुर्माना नहीं वसूलेगी। इस बाबत एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह नोटिफिकेशन लोकल बॉडी विभाग की ओर से जारी किया गया है।

विभाग की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसके अनुसार जिन लोगों का पानी-सीवरेज का बिल बकाया है अगर वो जून माह तक बिल जमा करवा देंगे तो उन्हें जुर्माना नहीं देना होगा। इसके साथ ही ही विभाग की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि अगर तीन महीने के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जाता है तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री की ओर से उद्यमियों और व्यापारियों की समस्या को सुनने के लिए व्यापार मिलनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भी पानी और सीरवेरज पर बकाया बिलों पर काफी ब्याज पर पेनाल्टी का मुद्दा उठाया गया था। जिसके बाद सरकार की ओर से यह बड़ा कदम उठाया गया है और बकाया बिल पर ब्याज पर लगने वाली पेनाल्टी को खत्म कर दिया गया है।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications