पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। प्रदेश में रोजगार की तलाश में हर वर्ष तकरीबन तीन लाख युवा विदेश चले जाते हैं। कुछ विदेश में नौकरी के लिए तो कुछ शिक्षा के लिए जाते हैं। ऐसे में पंजाब सरकार ने प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने का सपना देखा है। जिसे पूरा करने के लिए सरकार की ओर से सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं।
पिछले डेढ़ वर्ष में प्रदेश की भगवंत मान सरकार ने 360 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। ना सिर्फ सरकारी बल्कि प्राइवेट स्तर पर भी बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के विकल्प मुहैया कराए जा रहे है। प्रदेश सरकार नए रोजगार सृजन पर लगातार काम कर रही है। यह नौकरियां आर्थिक गतिविधियों को तेज करने में और प्रदेश की सामाजिक-आर्थिक विकास की रफ्तार बढ़ाने में मददगार साबित होंगी।

पंजाब का रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग रोजगार के सृजन के लिए काम कर रहा है। विभाग की ओर से कई योजनाओं की शुरुआत की गई है, जिससे कि अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी मिल सके। निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर प्रदान कराए जा रहे हैं। प्रदेश में कैंपस प्लेसमेंट, रोजगार मेला, स्वरोजगार कैंप, करियर काउंसलिंग के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रदेश में 22 जिलों में रोजगार और उद्यम ब्यूरो कार्यालय स्थापित किए गए हैं जहां पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों में भी करियर वार्ता का आयोजन किया जा रहा है, यहां करियर सम्मेलन आयोजित कराए जा रहे हैं। स्वरोजगार शिविर लगाए जा रहे हैं।
प्रदेश में अलग-अलग जिलों में करीब 17 हजार से अधिक पद रिक्त पड़े हैं, जिन्हें भरने का प्रयास किया जा रहा है। मार्च 2024 तक अधिक से अधिक पदों को भरने की कोशिश किए जा रहे हैं। सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने रोजगार प्लान तैयार करें। इसमे मुख्य रूप से स्थानीय निकाय, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, उच्च शिक्षा, पब्लिक हेल्थ, राजस्व, बाल स्वास्थ्य, लोक निर्माण आदि शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
