पंजाब के आगामी बजट सत्र का ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में कैबिनेट की आज बैठक हुई। यह बैठक सिविल सेक्रेटेरिएट में हुई, जिसमे बजट सत्र की तारीख का ऐलान कर दिया गया। पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च से 15 मार्च के बीच होगा।
इस दौरान सरकार वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेगी। बजट 5 मार्च को पेश किया जाएगा। 1 मार्च को राज्यपाल का संबोधन होगा, जबकि 4 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस होगी। 5 मार्च को बजट पेश किया जाएगा और 6 मार्च को बजट पर बहस होगी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 5 मार्च को प्रदेश का वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगे। प्रेस को संबोधित करते हुए चीमा ने 21 वर्षीय किसान शुभकरण सिंह के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि आप के विधायक हरियाणा की सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों के बीच कैंप करेंगे।
बता दें कि कैबिनेट होम गार्ड वॉलंटियर जसपाल सिंह के निधन पर उनके परिजनों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। जसपाल सिंह का पंजाब पुलिस और सिख निहंगों के बीच हिंसा के दौरान नवंबर 2023 में मृत्यु हो गई थी।
चीमा ने कहा कि छोटी औद्योगिक इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट ने नई सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विंग बनाने को मंजूरी दे दी है। इस विंग से सभी छोटे उद्यमों को सहायता मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications