पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में शनिवार को अहम बैठक की। जिसमें कई अहम फैसले जो लिए गए उसमें से एक व्यापारियों को दिया जाने वाला मेडिकल हेल्थ इश्योरेंस भी है।भगवंत मान सरकार की कैबिनेट ने मौजूदा 1 करोड़ रुपये के बजाय 2 करोड़ रुपये तक टर्नओवर वाले व्यापारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा कवर का लाभ बढ़ाने को भी मंजूरी दे दी है।

सरकार के इस निर्णय से पंजाब के एक लाख से अधिक व्यापारियों को लाभ होगा। अब सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे।
व्यापारियों के सरकार व्यापार मिलनी के दौरान मुख्यमंत्री के सामने व्यापारियों ने यह मुद्दा उठाया था जिसके बाद कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार ने यह निर्णय लिया।
बता दें इससे पहले मान सरकार की कैबिनेट ने 31 मार्च से 30 जून तक वैट भुगतान के लिए एकमुश्त निपटान योजना 2023 को भी मंजूरी दे दी।यह राज्य के व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत है क्योंकि पिछले साल शुरू की गई इस योजना को पहले ही व्यापारियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।
यह योजना व्यापारियों से प्राप्त 41814 आवेदनों के माध्यम से पहले ही 47.50 करोड़ रुपये एकत्र कर चुकी है, जबकि ओटीएस 2021 का संग्रह केवल 4.37 करोड़ रुपये और ओटीएस II का केवल 4.93 करोड़ रुपये था।
इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में कई अन्य फैसले लिए गए जिसमें मंत्रिमंडल ने 829 आम आदमी क्लीनिक (एएसी) की स्थापना को भी मंजूरी दे दी है। जिनमें से 308 शहरी क्षेत्रों में और 521 ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं। । 7 मार्च तक, 31.69 लाख डेली टेस्ट के साथ इन क्लीनिकों में कुल 1.12 करोड़ रोगियों ने चेकअप और ट्रीटमेंट करवाया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
