पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार राज्य के विकास को खासी अहमियत दे रही है। नागरिकों की सुविधा के लिए सार्वजनिक सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है। इसी क्रम में धर्मकोट की जनता के लिए 1 करोड़ से अधिक लागत काएक बस स्टॉप बनाया है।

स्थानीय निकाय विभाग एवं संसदीय कार्य मंत्री बलकार सिंह धर्मकोट के लिए 1 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने बस स्टैंड का उद्घाटन किया।
नए बस स्टैंड के लिए धर्मकोट वासियों को बधाई दी और कहा कि इस नए बस स्टैंड से लोग बिना किसी परेशानी के बस स्टैंड तक बस सेवा ले सकेंगे।
इस अवसर पर विधायक धर्मकोट दविंदरजीत सिंह लाडी धोस ने कहा कि पंजाब सरकार की पंजाब के प्रति सही सोच के कारण धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र में नए बस स्टैंड के अलावा 10.16 करोड़ रुपये के विकास कार्य पहले ही किए जा चुके हैं। उन्होंने धर्मकोट के लिए सुपर सक्शन मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा के लिए मंत्री को आभार जताया।


Click it and Unblock the Notifications