पंजाब के गुरदासपुर जिले के दरिया रावी के मकौड़ा पतन से पार के गांवों को भगवंत मान सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। पंजाब सरकार ने रावी नदी पर बनने वाले पुल को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
इसके बाद यहां पुल के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य जल्द शुरू होगा, साथ ही आवश्यक कार्रवाई को भी शुरू किया जाएगा।
उपायुक्त डॉक्टर हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने मकौड़ा पतन पर बनने वाले पुल के निर्माण के लिए अधिसूचना को जारी कर दिया गया है।

अधिसूचना के प्रकाशित होने के बाद एसडीएम दीनानगर द्वारा इस संबंध में 60 दिनों के भीतर लोगों से उनकी आपत्तियां मांगी जाएंगी। अगर लोगों की ओर से कोई आपत्ति आती है तो उसे 20 दिन के भीतर दूर करने की कोशिश की जाएगी और इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि पुल निर्माण के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीन का निर्धारण भू-स्वामियों को पर्याप्त मुआवजा देकर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस पुल के बन जाने पर यहां के लोगों को काफी सुविधा होगी। साथ ही ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
