पंजाब में सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए प्रदेश सरकार ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का फैसला लिया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश के बाद समग्र शिक्षा अभियान प्राधिकरण को अगले दो सत्रों के लिए एक्शन प्लान तैयार करने की मंजूरी मिल गई है। इस एक्शन प्लान के तहत स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ वाणिज्य और विज्ञान की शिक्षा को बढ़ावा देना भी शामिल है। इसके साथ ही पर्यावरण संबंधी पहल, मुफ्त ड्रेस, किताब और खेलों को प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्य सचिव अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है जोकि अगले दो वर्षों के लिए सैद्धांति रूप से बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ अन्य चीजों को बेहतर करने के लिए प्राथमिकता देगी। बैठक में अगले दो शैक्षणिक सत्र के लिए 35 स्कूलों में कॉमर्स, 10 स्कूलों में विज्ञान की पढ़ाई शुरू करने का फैसला लिया गया है। इस तरह की 1096 क्लास की शुरुआत होगी। स्कूलों की कक्षाओं के नवीनीकरण पर 92.70 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। जिसमे से 360 कक्षाओं का नवीनीकरण अगले दो साल में होगा, जिसके लिए 14.85 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं।

मुख्य सचिव ने बताया कि अगले दो वर्षों में 30 लाख छात्रों को मुफ् ड्रेस दी जाएगी, जिसपर 182.06 करोड़ रुपए का खर्च प्रस्तावित है। वहीं 14 लाख छात्रों को मुफ्त किताबें देने के लिए 44.86 करोड़ प्रस्तावित हैं। पुस्तकालयों के लिए 32.91 करोड़, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के लिए 20.90 करोड़ रुपए, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा के लिए 18.66 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
