Punjab News: पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने रविवार को साल 2023 के दौरान बिजली विभाग के प्रदर्शन का लेखा-जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग ने इस साल के दौरान 90 प्रतिशत से अधिक घरेलू बिजली मुफ्त प्रदान करते हुए नए रिकॉर्ड स्थापित करने के अलावा कई चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया।
हरभजन सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को 600 यूनिट द्विमासिक या 300 यूनिट मासिक निशुल्क बिजली की सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ राज्य में कृषि के लिए 100 प्रतिशत ट्यूबवेलों को निशुल्क बिजली प्रदान की जाएगी।

बिजली मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रयासों से पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) को 1 अप्रैल 2023 से 30 सितंबर 2023 तक 564.75 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल पिछले 7 वर्षों से बंद पड़ी पछवारा सेंट्रल कोयला खदान को चालू करने और पीएसपीसीएल थर्मल पावर को महंगे आयातित कोयले की तुलना में इस खदान से कम लागत वाले कोयले के प्रेषण में आने वाली चुनौतियों से निपटने में सफलतापूर्वक कामयाब रही है। स्टेशनों की शुरुआत दिसंबर 2022 में हुई थी।
उन्होंने कहा कि अब तक पीएसपीसीएल थर्मल पावर स्टेशनों को लगभग 30 लाख मीट्रिक टन कोयले की आपूर्ति की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि रोपड़ और लहरा मोहब्बत संयंत्रों में लगभग 30 दिनों के लिए पर्याप्त कोयले का भंडार उपलब्ध है।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार के थर्मल प्लांटों द्वारा इस वर्ष लगभग 20 प्रतिशत अधिक बिजली का उत्पादन किया गया है. उन्होंने कहा कि पहले अल्पकालिक बिजली खरीद समझौतों की प्रथा अपनाई जाती थी जिसके परिणामस्वरूप जरूरत के समय महंगी बिजली खरीदनी पड़ती थी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जारी किया नया कैलेंडर, खेल उपलब्धियों पर डाला प्रकाश
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
