पंजाब के शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में दाखिले के लइए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों के दाखिले के लिए ये दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। स्कूलों में बच्चों के दाखिले के लिए उनकी उम्र क्या होनी चाहिए इसको लेकर शिक्षा विभाग ने यह दिशानिर्देश जारी किया है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश में बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए प्रदेश के शिक्षा विभाग की ओर से अहम निर्देश जारी किया गया है। विभाग की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसके अनुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 में समूह सरकारी स्कूलों में प्रीम प्राइमरी शिक्षा को 3 वर्ष की करने का फैसला लिया गया है। जबकि पहली कक्षा में दाखिले की उम्र कम से कम 6 वर्ष होनी चाहिए, इसका विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया है।

विभाग की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसके अनुसार जो भी बच्चा 3 से 4 वर्ष की उम्र में दाखिला लेता है उसे उसे नर्सरी में दाखिला दिया जाएगा। जबकि 4 से 5 वर्ष की आयु में दाखिला लेने वाले बच्चों को एलकेजी में दाखिला दिया जाएगा। 5 से 6 वर्ष की आयु वाले बच्चों को यूकेजी में दाखिला दिया जाएगा। वहीं 6 वर्ष की आयु में दाखिला लेने वाले बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा। नए सत्र में दाखिले की आयु की गणना 1 अप्रैल 2024 से की जाएगी। विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी करके कहा गया है कि दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications