पंजाब: सीएम भगवंत मान ने खट्टर कलां में हाई-टेक 'सरदार भगत सिंह संग्रहालय' का किया उद्घाटन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को राज्‍य में आम आदमी पार्टी की सरकार के दो साल पूरे होने पर महान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां पहुंचे। यहां पर सीएम मान ने शहीद भगत सिंह को श्रृद्धांज‍लि अर्पि‍त की और खटकर कलां में 'सरदार भगत सिंह संग्रहालय' का किया उद्घाटन किया।

punjab cn i kala gov

मुख्‍यंत्री भगवंत मान ने पंजाब को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाकर भगत सिंह के सपनों को संजोने के लिए ठोस प्रयास करने की अपनी प्रतिज्ञा दोहराई।

इसके साथ ही सीएम मान ने कहा शहीद भगत सिंह जी के विचारों को लोगों तक पहुंचाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्‍होंने कहा ईमानदारी और अच्छे इरादों के साथ काम करना ऐसे ही साथ बनाये रखना। इनकलाब जिंदाबाद

बता दें राज्य की 117 सीटों में से 92 सीटें जीतकर आप के सत्ता में आने के बाद, भगवंत मान ने 16 मार्च, 2022 को खटकर कलां में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
भगत सिंह के जीवन को चित्रित करने के लिए एक हाई-टेक संग्रहालय को समर्पित करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए, मान ने कहा कि ठीक दो साल पहले, उन्होंने इस "पवित्र भूमि" पर शपथ लेने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला था।

उन्‍होंने कहा तब से, उनकी हर कार्रवाई का उद्देश्य उस प्रतिष्ठित शहीद के सपनों को पूरा करना है, जिन्होंने देश को विदेशी साम्राज्यवाद के चंगुल से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन लगा दिया था।

मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा "इस दर्शन के अनुरूप, उनकी सरकार ने राज्य के विकास को गति देने और लोगों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए कई जन-समर्थक और नागरिक-केंद्रित योजनाएं शुरू कीं।"

इसके साथ ही मुख्‍यमंंत्री मान ने कहा मैं पिछले दो वर्षों में एक मिनट के लिए भी आराम नहीं किया है और राज्य की प्रगति के लिए "ठोस प्रयास" कर रहे हैं।

मान ने कहा हमारी आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनने के बाद निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में भगत सिंह और डॉ. बीआर अंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+