पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को संगरूर को बड़ी सौगात दी। सीएम भगवंत मान ने संगरूर में 869 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने जिले में विकास क्रांति लाने वाली परियोनजाओं का शुभारंभ करने के साथ ही चीमा गांव में एक रैली को संबोधित किया।

सीएम ने जिन परियोजनाओं का उद्धाटन किया उनमें प्रमुख रूप से धूरी में 80 बिस्तरों वाला मातृ शिशु अस्पताल, कौहरियां में 30 बिस्तरों वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और चीमा में 30 बिस्तरों वाला ग्रामीण अस्पताल शामिल है।
समाज के हर वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, सीएम ने कहा कि राज्य के खजाने से हर पैसा राज्य की प्रगति और इसके लोगों की समृद्धि के लिए विवेकपूर्ण तरीके से खर्च किया जा रहा है। मान ने कहा कि राज्य हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास और प्रगति का एक नया युग देख रहा है।
इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने लोकसभा क्षेत्र संगरूर के धूरी में कोहरियां में उपविभागीय अस्पताल, मातृत्व बाल अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नव निर्माण का शिलान्यास किया।


Click it and Unblock the Notifications