Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने शुक्रवार को धान की सीधी बुआई अपनाने वाले 17 हजार से अधिक किसानों को 19.83 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर किया है।
भगवंत मान सरकार ने उन किसानों को प्रोत्साहन राशि दी है, जिन्होंने खरीफ सीजन 2023 में सीधी बुआई चावल (डीएसआर) को अपनाया था। पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज खुलासा करते हुए कहा कि 2023-24 के दौरान कुल 19114 किसानों ने डीएसआर पोर्टल पर 172049 एकड़ जमीन पंजीकृत की है।

भूजल बचाने के लिए डीएसआर अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही मान सरकार
संबंधित जिला अधिकारियों ने इसका सत्यापन किया है। डीएसआर के तहत कुल 18931 किसानों और 133745.67 एकड़ भूमि का सत्यापन किया गया है। गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों को बहुमूल्य भूजल बचाने के लिए डीएसआर अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।
सीएम मान ने 1500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की थी
भगवंत मान सरकार ने इस वर्ष (2023-24) के दौरान धान की सीधी (बिना रोपाई के) बुआई करने वाले किसानों के लिए 1500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि की घोषणा की थी। अब यह रकम डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।
किसानों का 98.8 प्रतिशत भुगतान सफलतापूर्वक कर दिया गया
सत्यापन के बाद कुल 19.83 करोड़ रुपये लाभार्थी किसानों के खातों में सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इस प्रकार किसानों का 98.8 प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है और शेष राशि जल्द ही ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब: अनुसूचित जाति के कल्याण पर CM मान का फोकस, आशीर्वाद योजना के तहत जारी किए 29 करोड़ से अधिक रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
