Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यानी बुधवार को पुलिस बेड़े में शामिल 410 नए हाईटेक वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने एक और सौगात दी। सीएम भगवंत मान ने आज नकोदर से जालंधर संसदीय क्षेत्र के लिए विकास क्रांति की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि 283 करोड़ रुपये से जालंधर की तस्वीर बदल जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आधुनिक जच्चा-बच्चा अस्पताल का उद्घाटन भी किया। सीएम मान ने कहा कि मां और बच्चे भगवान का रूप होते हैं। लेकिन, इसे बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हम आने वाले दिनों में और भी नई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बड़ी संख्या में पहुंचने के लिए आप सभी को धन्यवाद देते हैं।