पंजाब: रजिस्ट्रेशन के लिए NOC की शर्त हटाने को लेकर CM मान ने अधिकारियों के साथ की बैठक, की विस्तार से चर्चा
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी को हटा दिया है। इसके बाद उन्होंने आज यानी बुधवार को रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी की शर्त हटाने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोगों को एनओसी लेने में होने वाली परेशानियों को दूर करने पर विस्तृत चर्चा की।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम आम लोगों को बड़ी राहत देने जा रहे हैं और भविष्य में भी अवैध कॉलोनी बनाने वालों पर और सख्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानूनी अड़चनें दूर कर जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- धान रोपनी के लिए किसानों को 4 दिन में 32 घंटे के बजाय 3 दिन में 33 घंटे मिलेगी बिजली, CM मान का बड़ा फैसला


Click it and Unblock the Notifications