पंजाब में भगवंत मान की सरकार के कार्यकाल को 16 मार्च को दो साल पूरे हो गए हैं। आज इस खास दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खटकड़ कलां पहुंचे। यहां पर उन्होंने बड़ा ऐलान किया। सीएम मान ने बताया कि यहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार नया मेडिकल कालेज खोलेगी।

सीएम भगवंत मान ने कहा रूस-यूक्रेन का युद्ध हुआ तो हमारी सरकार पंजाबी बच्चों को छुड़वा कर लाई, उनकी आपबीती सुनकर हमारे रोंगटें खड़े हो गए।
इसके साथ ही सीएम मान ने कहा "यहां मेडिकल की पढ़ाई बहुत महंगी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भगत सिंह की आत्मा सोचती होगी कि यूक्रेन 25 साल पहले ही आजाद हुआ था और 75 वर्ष बाद भी हम भारतीय कोटा सिस्टम में फंसे हुए है। उनके बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए वहां जाना पड़ रहा है। इस लिए वह पंजाब में मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया था। अब इस इलाके में भी मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग आई है। यहां मेडिकल कॉलेज खोलेंगे।"
इसके अलावा खटकड़ कलां में पहुंचे सीएम मान ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के पैतृक गांव में म्यूजियम को लोगों को समर्पित किया।
उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा लोग नई गाड़ी लेते थे तो सबसे पहले यहां खटकड़ कलां आते थे। इसके बाद जब सांसद बने तो उसका सर्टिफिकेट भी उन्होंने लाकर भगत सिंह के पैरों में रख दिया था।
उन्होंने कहा जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी तब हमने निर्णय लिया था कि पंजाब सरकार के सभी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की फोटो लगाई जाएगी।
भगवंत मान ने कहा "आजादी लेकर दी और दूसरे ने आजादी को बचा कर सभी के लिए समानता का संविधान लिखा। आज हमारी आजादी खतरे में है क्योंकि जैसे ही कोई कुछ बोलता है तो सरकार की अलोचना करता है तो उसके घर एजेंसियों को भेज दिया है।"
उन्होंने कहा दूसरी और संविधान को बदलने की कोशिशें की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले बदले जा रहे हैं। लोगों द्वारा चुनी सरकारों को काम करने नहीं दिए जा रहे। भगत सिंह जी ने ऐसी आजादी तो नहीं सोची होगी कि हम एक खास स्टेट को उसके अधिकारों से वंचित रखेंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आने वाले समय में शिक्षा और स्वास्थय सुविधाएं भी अन्य भी बड़े सुधार करेंगे।
उन्होंने कहा प्राइवेट स्कूलों जैसी सुविधाएं सरकारी स्कूलों में दी जा रही है इसके साथही सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भी बराबर का इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा सरकारी स्कूल में आप अपने बच्चों को फ्री पढ़ा सकते हैं और सरकारी अस्पताल में फ्री में इलाज करवाते सकते हो लेकिन प्राइवेट में इसके लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
