मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की पारंपरिक और विरासत मेलों को देश के अलावा दुनिया में बढ़ावा देने की पहल की है। राज्य के पारंपरिक मेलों और विरासत के प्रति लोगों में रुचि पैदा करने के लिए राज्य में सरकार मेले का आयोजन करवा रही है।

इसी क्रम में 10 और 11 फरवरी 2024 को फिरोजपुर में शहीद भगत राज्य विश्वविद्यालय में पतंगबाजी प्रतियोगिता और बसंत मेले का आयोजन किया जा रहा है। पतंग खिलाड़ी टीम के तहत ये प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
इस पतंगबाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के इच्छुक युवा और और बच्चे 25 जनवरी 2024 तक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वेबसाइट पर मेले में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं से संबंधित नियम और शर्तें भी दर्ज की गई हैं।
पंजाब के डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर राजेश धीमान ने इस प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हएु बताया कि फिरोजपुर में बसंत मेला धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में इस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके लिए यहां विभिन्न प्रकार की पतंगबाजी के मुकाबलों का आयोजन किया जाता है।
बता दें पंजाब की पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों की मंत्री अनमोल गगन मान ने हाल ही में पतंगबाजी मेले में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन और मेले से जुड़ी जानकारियां देने के लिए एक ऑनलाइन वेबसाइट लांच की है। इस मेले में कई तरह की पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता होंगी। इन पतंगबाजी प्रतियोगिताओं में पहला स्थान जीतने वालों को लाखों रुपये के पुरस्कार दिया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर राजेश धीमान ने बताया कि मेले में आयोजित की जा रही पुरुषों की पतंगबाजी प्रतियोगिता में पहला स्थान पाने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं की पतंगबाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को भी एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
पतंगबाजी प्रतियोगिताओं में सबसे आकर्षक सबसे बड़ा पतंगबाज प्रतियोगिता का होगा और इस प्रतियोगिता के विजेता को 2 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। 10 से 18 वर्ष के बालक-बालिकाओं में विजेताओं को 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
एन.आर.आई. श्रेणी की पतंग प्रतियोगिता के विजेता को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस मेले में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक पंजीकरण कराने की अपील की है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया पतंग प्रतियोगिताओं में चाइना डोर के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके अलावा मेले में पारंपरिक खान-पान के स्टॉल लगेंगे और लोक गायक अपने गीत पेश करेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
