Punjab News: पंजाब सरकार ने लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। इससे खासतौर से शहरी लोगों को बड़ी राहत मिली है। भगवंत मान सरकार के फैसले के बाद पंजाब में अब घर बनाना आसान हो गया है। इसके लिए मान सरकार ने नियमों में संशोधन किया है।
साथ ही अब लोगों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ना ही उन्हों दफ्तरों और अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ेंगे। मान सरकार ने आर्किटेक्ट को ही सीधे तौर पर नक्शे बनाने की जिम्मेदारी सौंप दी है। इससे लोगों को बहुत राहत मिलेगी। उनकी समय की बचत बहुत होगी।

नक्शे को लेकर स्व-घोषणा पत्र तैयार
अब 500 वर्ग गज तक के रिहायशी इमारतों के नक्शों को मंजूरी स्वयं आर्किटेक्ट द्वारा दी जाएगी। इसके लिए मालिक व आर्किटेक्ट द्वारा घर बनाने संबंधी नक्शे को लेकर स्व-घोषणा पत्र तैयार किया गया है। बता दें कि राज्य के शहरी क्षेत्र 90 प्रतिशत से अधिक रिहायशी मकान या घर 500 वर्ग गज से कम है।
'पंजाब म्यूनिसिपल बिल्डिंग बायलाज 2018' में संशोधन
पंजाब की भगवंत मान सरकार लोगों को राहत और सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने इससे पहले लोगों की इंतकाल से जुड़ी समस्याओं का हल करवाने के लिए कैंप लगाए थे। सरकार ने 'पंजाब म्यूनिसिपल बिल्डिंग बायलाज 2018' में संशोधन किया है, जिसके चलते लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें- सीएम मान ने गणतंत्र दिवस पर बताईं पंजाब की उपलब्धियां, कहा- पहली बार राज्य के अंतिम छोर तक पहुंचा पानी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
