Punjab News: फिरोजपुर जिला पुलिस ने आज 'नशे नाल तोड़ो यारी, खेड़ा नाल जोड़ो यारी' अभियान के तहत शहीद भगत सिंह स्टेडियम के एस्टो टर्फ हॉकी ग्राउंड में अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। फिरोजपुर रेंज रणजीत सिंह ढिल्लों ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर एसएसपी सौम्या मिश्रा भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।
डीआइजी रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ने की मुहिम के तहत गांवों में पहले हॉकी प्रतियोगिताएं शुरू की जाएंगी। इसके बाद वॉलीबॉल मैच कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह जागरूकता अभियान जिला पुलिस का बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें खेलों से जोड़ने का एक प्रयास है, जिससे बच्चे नशे के साथ-साथ मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से भी दूर रहेंगे।

एसएसपी सौम्या मिश्रा ने कहा कि इस अभियान का संदेश युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और डीजीपी पंजाब लगातार बिना खेल प्रतियोगिताओं के स्कूलों, कॉलेजों और अन्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आदि आयोजित करके लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं।
इस अवसर पर एसपी (एच) ओलंपियन जुगराज सिंह ने युवाओं और बच्चों को संदेश दिया और उन्हें अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को खेलों और मैदानों में अधिक से अधिक शामिल करें क्योंकि यह नशे और बुरी संगत से दूर रहने का एक बहुत अच्छा मंच है।
उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत लोग अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और अपने राज्य और देश की प्रगति में योगदान दे सकते हैं। नशे की बुराई को खत्म करने और पंजाब को समृद्ध पंजाब बनाने के लिए युवाओं का खेलों से जुड़ना जरूरी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications