पंजाब सरकार अब प्राकृतिक ऊर्जा स्रोत के जरिए रिन्यूएवल एनर्जी के जरिए ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठा रही है। 2025 अगले एक साल के भीतर और लक्ष्य पूरा करेगी। जिसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पंजाब में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार इसके लिए बठिंडा में 4- 4 मेगावाट विद्युत उत्पादन की क्षमता वाले 3 सोलर एनर्जी प्लांट स्थापित किए जाएंगे।
सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से अब पंजाब सरकार कृषि क्षेत्र को कार्बन मुक्त बनाने की दिशा आगे बढ़ रही है। इस दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए पंजाब सरकार बठिंडा जिले में 12 मेगावाट (प्रत्येक संयंत्र 4 मेगावाट) क्षमता के तीन और सौर ऊर्जा बिजली संयंत्र स्थापित करने जा रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कृषि के लिए सौर ऊर्जा के संकल्प को प्रतिबिंबित और पी.एस.पी.सी.एल को बहुत कम कीमत पर बिजली की मांग को पूरा करने में मदद करने के अलावा भी कई अन्य लाभ हैं।
सरकार की ओर से बताया गया कि 50 करोड़ की लागत वाली 12 मेगावाट क्षमता की ये अन्य तीन सौर ऊर्जा परियोजनाएं जून 2025 तक चालू होने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट्स को स्थापित करने के लिए बठिंडा जिले के गांव भागी वांदर, शेरगढ़ और कोठे मालुआणा में पी.एस.पी.सी.एल के 66 के.वी सब-स्टेशनों के पास पंचायत भूमि पट्टे पर ली गई है। इन परियोजनाओं से दीर्घकालिक पीपीए के अंतर्गत पीएसपीसीएल को 2.748 रुपए प्रति किलोवाट घंटा की दर से बिजली की आपूर्ति की जाएगी।
पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन मंत्री अमन अरोड़ा के मुताबिक, पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पीईडीए) ने हाल ही में कृषि बिजली की मांग को पूरा करने के लिए बठिंडा के गांव तरखानवाला में 4 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र चालू किया है।
अगर पंजाब के सौर उर्जा उत्पादन के मौजूदा प्रयासों की जिक्र करें तो 19 जून, 2024 को दर्ज किए गए 15,933 मेगावाट के पिछले रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन हुआ। इसके बाद 29 जून को 16,089 मेगावाट बिजली उत्पादन के साथ विद्युत की मांग पूरी की गई।
दरअसल, पंजाब ने जून 2024 के दूसरे पखवाड़े में लगातार 15,000 मेगावाट से 15,800 मेगावाट तक की उच्चतम बिजली मांग को पूरा किया है, जो पिछले साल इसी समय के मुकाबले काफी अधिक है। 26 जून, 2024 को पंजाब ने 9 सितंबर, 2023 को स्थापित किए, जो कि 3,427 लाख यूनिट के पिछले रिकॉर्ड से भी अधिक थी। एक दिन में अपनी अब तक की सबसे अधिक 3,563 लाख यूनिट बिजली की मांग को पूरा किया जा चुका है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
