Punjab News: लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेशवासियों की किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध है। मान सरकार के अधीन कई विकास कार्य शुरू किए गए हैं।
इस बीच आप नेता और लुधियाना सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र से विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कई विकास कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया है। उन्होंने ट्वीट (एक्स) कर कहा कि लुधियाना सेंट्रल के वार्ड नंबर 85 के किला मोहल्ले में चल रहे जल आपूर्ति और सीवेज पाइपलाइन बिछाने के कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
शिवपुरी में मोहल्ला क्लिनिक का किया निरीक्षण उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए। इसलिए खुद मौके पर जाकर निरीक्षण किया। अशोक पप्पी ने कहा कि लुधियाना सेंट्रल के वार्ड नंबर 85 में किला मोहल्ला शिवपुरी में मोहल्ला क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। इस दौरा कर्मचारियों और मरीजों के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा की।