Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तीर्थयात्रियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। तीर्थ यात्रियों को बस के माध्यम से धार्मिक स्थलों के दर्शन कराते हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत सीएम भगवंत मान ने अब तक हजारों तीर्थ यात्रियों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करा चुके हैं।
इस बीच मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत जत्थों को मोरिंडा से श्री आनंदपुर साहिब और माता ज्वाला जी के लिए रवाना किया गया है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आम आदमी पार्टी विधायक चरणजीत सिंह ने जत्थों को मोरिंडा से श्री आनंदपुर साहिब और माता ज्वाला जी के लिए रवाना किया। पार्टी विधायक ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आम आदमी पार्टी विधायक चरणजीत सिंह ने श्री आनंदपुर साहिब और श्री दमदमा साहिब के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस श्री हरगोबिंद पुर साहिब के विधायक अमरपाल किशानकोट ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी तीर्थ यात्रियों को मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से एक किट भी दिया गया। जिसमें जरूरत के सामान मौजूद रहते हैं।