Madhya Pradesh News: नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी सतना पहुंची और यहां आयोजित रोजगार दिवस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश को विकसित और आत्म-निर्भर बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम में 17 हजार 580 हितग्राहियों को स्व-रोजगार के लिए 66 करोड़ की ऋण राशि के चैक भी वितरित किए।
राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करें। महिलाएं घर पर रहकर ही स्व-सहायता समूह में सक्रिय भागीदारी से आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल बन सकती हैं। समूह की महिलाएं ऋण लेकर उद्योग एवं व्यवसाय स्थापित कर अन्य लोगों को भी रोजगार दे सकती हैं।

राज्य मंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को विकसित एवं आत्म-निर्भर बनाने के सपने को साकार करने में सभी सक्रियता पूर्वक अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्गां के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। योजनाओं का लाभ लेकर हितग्राही आत्म-निर्भर बनें तथा दूसरों को भी रोजगार दें।
राज्य मंत्री ने रोजगार दिवस में शामिल हितग्राहियों से अपेक्षा की कि वे ऋण राशि का सही उपयोग करेंगे और नियमित रूप से किश्तों की अदायगी करेंगे, जिससे उनकी बैंकों में साख बनी रहे। रोजगार दिवस के अवसर पर 17 विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 17 हजार 580 हितग्राहियों को 65 करोड़ 57 लाख 6 हजार रूपये की ऋण राशि वितरित की गई।
इनमें पीएम मुद्रा योजना के 15 हजार 746, पीएम स्वनिधि योजना के 76, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 28, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के 52, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन समूह के 34, ग्रामीण पथ-विक्रेता के 10, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के 8, पशु चिकित्सा केसीसी के 1320, मत्स्य-पालन विभाग केसीसी के 210, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के 20 हितग्राहियों सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
